HomeHimachalउपलब्धि : सिरमौर के स्वराज ठाकुर भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, बढ़ाया...

उपलब्धि : सिरमौर के स्वराज ठाकुर भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, बढ़ाया हिमाचल का मान

शिलाई : जिला सिरमौर की शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ गांव के स्वराज ठाकुर ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का ओहदा हासिल किया है. हाल ही में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में 119वें कोर्स की ट्रेनिंग संपूर्ण हुई.

पिता कर्म सिंह ठाकुर व माता सीमा ठाकुर के घर में जन्मे स्वराज ठाकुर ने इस ट्रेनिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया और भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया. इस उपलब्धि से शिलाई इलाके में खुशी की लहर है.

बता दें कि स्वराज ठाकुर ने देश की प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा में देशभर में 45 वां रैंक हासिल किया था. स्वराज ने बचपन से ही शिक्षा के साथ साथ खेल को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया. वह एथलेटिक्स में तीन बार नेशनल गेम्स टूर्नामेंट का हिस्सा बने.

ये भी पढ़ें:  नाहन में 'तंबाकू मुक्त' मिशन पर फ्लाइंग स्क्वायड: काटे 10 चालान, सरेआम धुआं उड़ाने' वाले भी धरे

उन्होंने समाज के सभी युवाओं से राष्ट्र सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सभी को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समर्पित होना चाहिए. उधर, बेटे की इस सफलता से माता-पिता, परिवार, रिश्तेदार समेत पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More