HomeHimachalहोली के दिन हिमाचल में बड़ी वारदात, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर...

होली के दिन हिमाचल में बड़ी वारदात, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, पीएसओ भी घायल

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में होली के दिन बड़ी वारदात सामने आई है. जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दीं. बंबर ठाकुर बिलासपुर में अपने आवास में मौजूद थे. इस दौरान कुछ अज्ञात लोग आए और उन पर गोलियां चला दीं.

बताया जा रहा कि करीब 12 राउंड गोलियां चलाई गई हैं. इस हादसे में उनका पीएसओ भी घायल हुआ है. बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ के पीठ और पेट पर गोलियां लगी हैं. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला और पीएसओ को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें:  ड्रग पैडलर्स के खिलाफ तैयार होगा एक्शन प्लान, सलाखें ही इनकी सबसे उपयुक्त जगह

वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग भी बरामद किए हैं, जिनके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे.

बंबर ठाकुर को टांग में गोली लगी है. वहीं, पीएसओ को गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है. पीएसओ की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं.

ये भी पढ़ें:  3 लाख की मदद से बदली जिंदगी: आवास योजना ने विधवा, एकल और दिव्यांग महिलाओं के सपनों को दिया अपना घर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More