HomeHimachalSirmaur : लो फिर गांव की तरफ पहुंच गए नागराज, इलाके में...

Sirmaur : लो फिर गांव की तरफ पहुंच गए नागराज, इलाके में दहशत का माहौल, दोबारा रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में मंगलवार दोपहर बाद एक बार फिर नागराज यानि किंग कोबरा की साइटिंग से इलाके में दहशत फैल गई.

वाइल्ड लाइफ की टीम ने हाल ही में 10 फीट लंबे किंग कोबरा को ब्यास गांव से ही रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा था, लेकिन तीन दिन बाद एक बार फिर इसी गांव में किंग कोबरा की साइटिंग हुई. जिस स्थान से पहले इसे रेस्क्यू किया गया था, उसी स्थान से थोड़ी दूरी पर एक बार फिर से यह विशालकाय सांप दिखाई दिया, जिससे लोग दहशत में आ गए.

ये भी पढ़ें:  शिक्षा विभाग में लेक्चरर और असिस्टेंट लेक्चरर के भरे जाएंगे 400-400 पद

सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ सिंबलवाड़ा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद इस किंग कोबरा को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. यह विशालकाय सांप भी 10 फीट लंबा ही था. लिहाजा, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वही किंग कोबरा है, जिसे हाल ही में टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया था.

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में यह दूसरा मौका है, जब किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया है. उधर, वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि वे किसी जंगली जीव को देखें तो घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि उचित कदम उठाया जा सके. किंग कोबरा को पुन: रेस्क्यू किए जाने की पुष्टि डीएफओ ऐश्वर्य राज ने की है.

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 24561 नए मामले स्वीकृत : चंद्रशेखर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More