होमHimachalSirmaurतीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा का देखिये ये हाल, अत्र तत्र...

तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा का देखिये ये हाल, अत्र तत्र सर्वत्र कचरे के ही ढेर, सफाई व्यवस्था को ग्रहण

राजगढ़ : तीन जिलों के केंद्र बिंदू सनौरा में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है. यहां अत्र तत्र सर्वत्र कचरे के ढेर लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बने हुए हैं. हैरानी इस बात की है कि यहां शौचालय तक की कोई व्यवस्था नहीं है. लिहाजा, महिलाओं को खासकर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं.

इस स्थल से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं. इसके साथ साथ सनौरा में सब्जी मंडी भी है, जहां सिरमौर के अतिरिक्त सीमा पर लगते सोलन व जिला शिमला के किसान अपनी नकदी फसलों को बेचने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन इस सब्जी मंडी में किसानों के लिए शौचालय, पानी, प्रतीक्षालय की कोई सुविधा नहीं है.

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक: पांवटा साहिब में सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत, दो बेटियों और 6 माह के बेटे के सिर से उठा मां का साया

बता दें कि स्थानीय मार्किट व निजी सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरा के निष्पादन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण सनौरा में गंदगी का काफी आलम है और जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं. सनौरा पंचायत मुख्यालय की हालत देखकर सरकार के स्वच्छता अभियान के दावे खोखले साबित हो रहे हैं.

फोकल प्वाइंट होने के कारण यहां से राजगढ़ व नेरीपुल, छैला, पुलवाहल, धामला इत्यादि के लिए प्रतिदिन सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियों व बसों का आना जाना लगा रहता है, जिस कारण सनौरा में हमेशा लोगों की भीड़ लगी रहती है.

बस का इंतजार करने वाली सवारियों को विशेषकर महिलाओं को शौचालय सुविधा न होने से बेहद परेशानी पेश आ रही है. यहां पहुंचने वाले किसान राकेश कुमार, नरेंद्र ठाकुर, निहाल सिंह आदि ने सरकार से मांग की कि सनौरा में सुलभ शौचालय बनाया जाए, ताकि यहां पर प्रतिदिन आने वाले किसानों के अलावा सैकड़ों लोगों को कोई असुविधा न हो.

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में नाकेबंदी के दौरान पुलिस को वैन और पिकअप में मिला ये सामान, चार लोगों पर केस

करगाणु पंचायत के उप प्रधान विक्रम ने बताया कि शौचालय के लिए भूमि उपलब्ध न होने के कारण शौचालय निर्मित करने में समस्या पेश आ रही है. उन्होंने बताया कि सनौरा में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए आढ़तियों व स्थानीय दुकानदारों को पंचायत द्वारा मौखिक रूप से कई बार आग्रह किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि साफ सफाई रखना सभी का नैतिक कर्तव्य भी है. उन्होंने लोगों से भी अपील की कि सभी स्वच्छता के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

ये भी पढ़ें:  एकादशी पर भूर्षिंग महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा बनी आकर्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More