HomeHimachalखाकी का मानवीय चेहरा, 3 साल के मासूम को मां से मिलवाया,...

खाकी का मानवीय चेहरा, 3 साल के मासूम को मां से मिलवाया, 6 महीने बाद परिजनों से मिला पिंटू

बीबीएन : जिला पुलिस बद्दी ने दो अलग-अलग मामलों में जहां एक मासूम को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द किया, तो वहीं दूसरे मामले में करीब 6 महीने बाद एक व्यक्ति अपने परिवार से मिल पाया. कानून व्यवस्था संभालने वाली खाकी ने अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए इन कार्यों को अंजाम तक पहुंचाया.

दरअसल, पहला मामला बरोटीवाला पुलिस थाना से जुड़ा है. यहां पुलिस ने एक एक 3 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसकी माता के सुपुर्द किया. गत दिवस 5 अप्रैल को बद्दी पुलिस के बरोटीवाला थाना को साहिल नाम का यह बच्चा बटेड़ में मिला, जो किसी कारणवश अपने परिजनों से बिछड़ गया था.

इसके बाद पुलिस ने उचित सत्यापन एवं प्रक्रिया के बाद बच्चे को उसकी माता तारा पत्नी सागर निवासी बटेड़ कटिवाला को सुरक्षित एवं स्वस्थ अवस्था में सौंप दिया. इस कार्य की स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने सराहना की. बद्दी पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी असामान्य गतिविधि या लापता व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें:  कवालिया चोटी पर शरारती तत्वों ने फूंक दिए भैंस पालकों के अस्थाई शैड, सदियों पुरानी परंपरा पर संकट

6 महीने बाद बिछड़ा भाई मिला
दूसरा मामला रामशहर पुलिस थाना से जुड़ा है. यहां भी 5 अप्रैल को हनुमान मंदिर के पास एक बाहरी व्यक्ति को घुमंतू अवस्था में पाया गया. पुलिस टीम द्वारा जब उक्त व्यक्ति से उसका नाम और पता पूछा गया, तो उसने अपना नाम पिंटू बताया और एक मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया.

इस पर ने तत्काल उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया, जहां पर सामने वाले व्यक्ति ने अपना नाम पंकज शर्मा बताया. उसने पुलिस को जानकारी दी कि पिंटू उसका छोटा भाई है, जो सितंबर 2024 से अपने घर से लापता है. इस संबंध में उसने अपने नजदीकी थाना गौतम बुद्ध नगर, उतर प्रदेश में गुमशूदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा रखी है.

ये भी पढ़ें:  शिमला में 10 संवेदनशील स्थानों पर सार्वजनिक बैठक और धरना-प्रदर्शन पर रोक, 30 सितंबर तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

पंकज शर्मा ने बताया कि वह अपने भाई को लेने के लिए थाना रामशहर आ रहे हैं. इस पर पुलिस ने पिंटू को सुरक्षित थाना रामशहर में रखा. रविवार को पंकज शर्मा थाना रामशहर पहुंचे, जहां विस्तृत पूछताछ के उपरांत पिंटू को सुरक्षित अवस्था में उनके सुपुर्द कर दिया गया.

उधर, एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस आम जनमानस की सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने कहा कि बद्दी पुलिस लापता व्यक्तियों की तलाश में भी गंभीरता से कार्य कर रही है और उन्हें उनके परिजनों से मिलवाने के लिए अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए हर संभव प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने जाना पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का कुशलक्षेम, गोली लगने से हुए थे घायल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More