HomeCrimeबड़ी खबर : नशा तस्कर दंपति की 70.70 लाख की संपति सीज...

बड़ी खबर : नशा तस्कर दंपति की 70.70 लाख की संपति सीज करने की मिली स्वीकृति

नाहन : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी में दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किए गए एक दंपति के मामले में लाखों की अवैध संपति सीज करने की स्वीकृति हासिल कर ली है. ये जिला पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की संपति सीज करने को लेकर मामला स्वीकृति के लिए सक्षम प्राधिकारी व प्रशासक दिल्ली को भेजा था.

दरअसल, ये मामला 4 दिसंबर 2024 को पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत सामने आया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शौकत अली पुत्र शेर मोहम्मद निवासी मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब अपने घर/दुकान में नशीली दवाएं बेचने का धंधा करता है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शौकत अली के रिहायशी मकान पर दबिश दी.

ये भी पढ़ें:  धारटीधार इलाके की जैंथलघाट-कून सड़क डेढ़ माह से बंद, रास्ते में फंसे हैं वाहन, पैदल चलना भी दुश्वार

इस दौरान शौकत अली और उसकी पत्नी शमीना घर पर मिले और पुलिस ने नियमानुसार उनके घर की तलाशी लेकर 1520 नशे के कैप्सूल बरामद किए थे. इस मामले में पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए और नशे के सौदागरों का उन्मूलन करने व तस्करों की तह तक पहुंचने के लिए एसपी सिरमौर द्वारा एक विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया गया, जिसे इस केस में वित्तीय जांच करने के निर्देश दिए गए थे.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि टीम ने वित्तीय जांच पूरी करने के बाद संबधित आरोपीगण/नातेदारों एवं संबंधियों की अवैध संपति को सीज/फ्रीज करके अपने आदेशों को आवश्यक स्वीकृति के लिए सक्षम प्राधिकारी व प्रशासक, तस्कर एवं विदेशी मुद्रा छत्रसाधक (संपत्ति संपहरण) अधिनियम 1976 एवं स्वापक औषधि व मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 एवं न्याय निर्णायक प्राधिकारी, बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम-1988 नई दिल्ली को भेजे.

ये भी पढ़ें:  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ : गरीबी में छोड़ा था स्कूल, अब दोबारा शिक्षित और प्रशिक्षित होंगी शिलाई की 45 बेटियां

एसपी ने बताया कि इस पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा संबंधित आरोपीगण/नातेदारों एवं संबंधियों की अवैध संपति कुल कीमत 70,70,702.29 को सीज/फ्रीज करने के संदर्भ में अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More