HomeHimachalSolanसोलन में आल्टो कार से 17.41 ग्राम चिट्टा और ₹5,600 नकदी बरामद,...

सोलन में आल्टो कार से 17.41 ग्राम चिट्टा और ₹5,600 नकदी बरामद, युवती समेत तीन गिरफ्तार, कार भी जब्त

सोलन की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार से चिट्टे (हेरोइन) की खेप और नकदी बरामद कर युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोलन : जिला पुलिस सोलन की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार से चिट्टे (हेरोइन) की खेप और नकदी बरामद कर युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान जय सिंगला (23) निवासी बसाल, जिला सोलन, औनिक रमोलटा (21) जुब्बल, जिला शिमला और श्रुति ठाकुर (21) बसाल, जिला सोलन के रूप में हुई है।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के कब्जे से 17.41 ग्राम चिट्टा और ₹5,600 नकद बरामद किए गए। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें:  डबल बेड पर ड्रम रखा और फिर नाबालिग ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, गई जान

उन्होंने बताया कि पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, नशा तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और बरामद मादक पदार्थ के स्रोत की गहन जांच कर रही है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More