HomeHimachalएनएसएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. पंकज चांडक करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

एनएसएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. पंकज चांडक करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

नाहन : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक को हिमाचल प्रदेश से राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय अधिवेशन में नामित किया गया है। यह अधिवेशन 25 और 26 अप्रैल, 2025 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

इस अधिवेशन में देशभर से क्षेत्रीय निदेशक, राज्य एनएसएस अधिकारी, चयनित कार्यक्रम समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एनएसएस की बदलती गतिविधियों पर विमर्श करना, विकसित भारत के निर्माण में एनएसएस की भूमिका को रेखांकित करना और माय भारत पोर्टल के माध्यम से स्वयंसेवियों की सहभागिता और निगरानी को सुदृढ़ करना है।

राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सरोज भारद्वाज ने डॉ. चांडक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नामांकन उनके एनएसएस के प्रति समर्पण, कर्मठता एवं उत्कृष्ट कार्यों का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. चांडक हिमाचल प्रदेश की गरिमामयी उपस्थिति इस मंच पर सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें:  8.40 लाख से नवनिर्मित शलाणा पंचायत को मिला अपना भवन, विधायक रीना कश्यप ने किया लोकार्पण

डॉ. पंकज चांडक ने इसका श्रेय जयभगवान (क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस चंडीगढ़), डॉ. सरोज भारद्वाज (राज्य एनएसएस अधिकारी हिमाचल), डॉ. विनय शर्मा (कार्यक्रम समन्वयक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय), प्राचार्य डॉ. उत्तमा पांडे और प्रो. लक्षिता ठाकुर (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) को दिया।

नाहन महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सरिता बंसल ने कहा कि ये पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनके अनुभवों से स्वयंसेवियों और कार्यक्रम अधिकारियों को नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  जनगणना- 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More