HomeAastha29 अप्रैल को राजगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री परशुराम...

29 अप्रैल को राजगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री परशुराम जयंती, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

राजगढ़ : ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के सौजन्य से आगामी 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर राजगढ़ में भगवान श्री परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

ब्राह्मण समाज कल्याण इकाई राजगढ़ के प्रधान हरदेव भारद्वाज ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रातः 8 बजे स्थानीय शिरगुल देवता के मंदिर में भू देवों द्वारा हवन यज्ञ किया जाएगा। तदापंरात साढ़े 9 बजे शिरगल देवता मंदिर से शिरगुल चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त राजगढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांव के श्रद्धालु भी हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि शिरगुल चौक पर 11 बजे भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर नीति के खिलाफ हिमाचल किसान सभा ने मोर्चा खोला, नाहन में बोर्ड को ज्ञापन सौंप जताया विरोध

इस मौके पर दोपहर 1 बजे प्रसाद का वितरण किया जाएगा। हरदेव भारद्वाज ने इलाके के सभी श्रद्धालुओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More