HomeHimachalSirmaurत्रिलोकपुर स्कूल में मॉक ड्रिल, सिखाया आपदा में कैसे करें बचाव, गृह...

त्रिलोकपुर स्कूल में मॉक ड्रिल, सिखाया आपदा में कैसे करें बचाव, गृह रक्षा और अग्निशमन टीमों ने किया आयोजन

इस दौरान आपदा से पहले, आपदा के दौरान और बाद में क्या क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, के बारे में विस्तार से बताया गया।

नाहन : सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिलोकपुर में गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन और अग्निशमन विभाग की टीमों ने शुक्रवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में संयुक्त तौर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

इस मौके पर सेंट्रल कमांडर सोमदत्त शर्मा ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण के बारे में जानकारी देते हुए आपदा से पहले, आपदा के दौरान और बाद में क्या क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान मॉक ड्रिल से ये भी बताया गया कि आपदा के दौरान घायल को खतरनाक स्थान से सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाता है। इसके तरीके और तकनीक भी सिखाई।

ये भी पढ़ें:  आते-जाते कांवड़ियों को ये शख्स बेच रहा था नशा, पुलिस ने धर दबोचा

अग्निशमन अधिकारी रमेश पुंडीर ने आग बुझाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। साथ ही संतोष कुमारी ने आपदा के दौरान घायल को किस प्रकार से प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करनी चाहिए, उसके बारे में बताया।

इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा मेहता, ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश ठाकुर, एसएमसी प्रधान पवन भारद्वाज, वार्ड मेंबर सुरेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टॉफ और 300 के करीब बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सैनधार की इस महिला किसान से मिलिए, कड़ा संघर्ष इनकी कहानी, कैंसर हराया, प्रगतिशील किसान के तौर पर बनाई अपनी पहचान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More