HomeHimachalSirmaurमोहल्ला गोविंदगढ़ को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसपी को शिकायत सौंप मांगी...

मोहल्ला गोविंदगढ़ को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसपी को शिकायत सौंप मांगी कार्रवाई

लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्य एक सोची-समझी मानसिकता के तहत किए जा रहे हैं, जिससे मोहल्ले विशेष की छवि धूमिल हो और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचे।

नाहन : शहर के मोहल्ला गोविंदगढ़ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले की गंभीरता से लेते हुए मोहल्ला गोविंदगढ़ के युवाओं ने एसपी सिरमौर को लिखित शिकायत सौंप आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पूछा गया कि “अगर मौका मिले तो आप नाहन से कौन-कौन सी जगह डिलीट करना चाहोगे?” इस सवाल के जवाब में कई यूज़र्स ने गोविंदगढ़ मोहल्ले का नाम लिया। साथ ही आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गईं। इसे मोहल्ला गोविंदगढ़ के लोगों ने आपत्तिजनक, भड़काऊ और विशेष समुदाय को निशाना बनाने वाला करार दिया।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ के निर्देश: नक्शे रेगुलराइज करवाने के लिए दें आखिरी मौका

इस सिलसिले में मोहल्ला गोविंदगढ़ क्षेत्र से जुड़े युवाओं ने स्थानीय निवासी शेर सिंह के नेतृत्व में कई लोग ने डीसी और एसपी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पोस्ट न केवल समाज में विभाजन पैदा करने वाली है, बल्कि यह एक विशेष समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली भी है।

लोगों ने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्य एक सोची-समझी मानसिकता के तहत किए जा रहे हैं, जिससे मोहल्ले विशेष की छवि धूमिल हो और सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचे।

युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया पर संबंधित अकाउंट की जांच कर उसके खिलाफ नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई जाए और भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए सोशल मीडिया निगरानी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाया जाए।

ये भी पढ़ें:  पालकवाह में खुला SDRF प्रशिक्षण केंद्र, उपमुख्यमंत्री बोले-हरोली के विकास में जुड़ा नया अध्याय

युवाओं ने यह भी कहा कि नाहन शहर हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतें समाज में गलत संदेश दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उधर पुलिस प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:  केंद्र सरकार जल्द वापस करें NSDL में फंसी हिमाचल के कर्मचारियों की पूंजी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More