HomeJudicial3 दोषियों को 3-3 साल का कठोर कारावास, पांवटा साहिब की अदालत...

3 दोषियों को 3-3 साल का कठोर कारावास, पांवटा साहिब की अदालत ने सुनाई सजा

अदालत ने यह फैसला वर्ष 2016 में पांवटा साहिब में सामने आए मामले में सुनाया है।

पांवटा साहिब : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब कपिल शर्मा की अदालत ने लाखों रुपये की राशि और चेक लूट मामले में 3 आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीनों दोषी पड़ोसी राज्य हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। अदालत ने यह फैसला वर्ष 2016 में पांवटा साहिब में सामने आए मामले में सुनाया है।

अदालत ने दोषी धर्मपाल पुत्र वेद प्रकाश निवासी गांव व डाकघर साकरा, तहसील डॉड, जिला कैथल (हरियाणा) व राज कुमार उर्फ सूरज पुत्र प्रकाश निवासी गांव छोली, डाकघर व तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) और चंद्र भान पुत्र प्यारा राम निवासी गांव व डाकघर साकरा, तहसील डॉड, जिला कैथल (हरियाणा) को आईपीसी की धारा 120-बी के तहत प्रत्येक दोषी को 6 महीने का साधारण कारावास और 1000 रुपये जुर्माना, आईपीसी की धारा 379 व 120-बी के तहत प्रत्येक दोषी को 3-3 साल का कठोर कारावास और 3000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में बुनियादी सुविधाओं को लेकर उद्योगपतियों ने जताई चिंता, DC के सामने खोली सिस्टम की पोल

वहीं, दोषी चंद्र भान को एमवी एक्ट 184 के तहत 6 महीने के साधारण कारावास काटने के भी आदेश अदालत ने दिए है। ये सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। अदालत में इस मामले की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी जतिंदर शर्मा ने की।

अतिरिक्त जिला न्यायवादी ने बताया कि शिकायतकर्ता गौरव जैन पुत्र प्रकाश चंद निवासी गुन्नूघाट नाहन ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में 17 मार्च 2016 को शिकायत पत्र देकर उसके साढ़े 3 लाख रुपये से भरे बैग और चेक लूटने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

मामले की तफ्तीश तत्कालीन एएसआई देवी सिंह प्रभारी पुलिस चौकी माजरा द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान मुख्य साक्ष्य इकट्ठा करके उपरोक्त दोषियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 308, 120-बी व 201 के तहत अदालत में चालान पेश किया गया। मामले में विचारण के दौरान कुल 12 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने आईपीसी 379 में शनिवार को तीनों दोषियों को उपरोक्त सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के निर्देश

ये भी पढ़ें :
सिरमौर में 2 दोषियों को 4-4 साल का कठोर कारावास, 25,000-25,000 रुपये का जुर्माना

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से भेंट कर तुर्की से सेब आयात और अन्य मुद्दों पर की चर्चा

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More