HomeHimachalSirmaurसिरमौर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गिरि का बढ़ा जलस्तर,...

सिरमौर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, गिरि का बढ़ा जलस्तर, 2 बार जटोन बैराज से छोड़ा पानी

रात करीब 12 बजे तेज तूफान के बीच जिले के कई हिस्सों में भारी गरज के साथ जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। अब भी रुक रुककर बारिश हो रही है।

नाहन : जिला सिरमौर में पिछले 6 से 7 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। रात करीब 12 बजे तेज तूफान के बीच जिले के कई हिस्सों में भारी गरज के साथ जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। अब भी रुक रुककर बारिश हो रही है।

जिला सिरमौर और ऊपरी इलाकों में हो रही तेज बारिश के बीच गिरि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। जल स्तर बढ़ने के कारण रविवार सुबह 2 बार जटोन बैराज के फ्लड गेट खोलने पड़े। इसकी सूचना बैराज में तैनात दिनेश कुमार ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट और इसके 8 मिनट बाद यानी 5:28 पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी गई।

ये भी पढ़ें:  नाहन में पल्स पोलियो अभियान की बड़ी तैयारी, एसडीएम ने शत प्रतिशत कार्यक्रम सफल बनाने के दिए निर्देश

पहले 4 नंबर गेट से पानी छोड़े जाने की चेतावनी जारी हुई। इसके बाद 3 और 4 नंबर गेट से पानी छोड़ा गया। सूचना के बाद सुबह 5:25 और इसके 10 मिनट के अंतराल पर 5:35 बजे पानी छोड़ा गया।

इसके साथ आपदा प्रबंधन ने चेतावनी जारी की कि पानी छोड़े जाने से नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ सकता है और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

उधर, डीसी कार्यालय ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे नदी के किनारों और आसपास के क्षेत्रों से दूर रहें। ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों और नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के किक बॉक्सरों का हुनर, राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में 5 गोल्ड समेत जीते 24 मेडल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More