HomeJudicialसिरमौर में एनडीपीएस मामले में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास...

सिरमौर में एनडीपीएस मामले में दोषी को 4 साल का कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माना

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब की अदालत ने बुधवार को ये सजा सुनाई।

पांवटा साहिब : अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांवटा साहिब के न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने बुधवार को चूरापोस्त के आरोपी मुस्तकीन पुत्र शब्बीर अहमद निवासी गांव मगनपुरा, डाकघर बादशाहीबाग, तहसील बेहट, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को दोषी करार दिया है।

अदालत ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी मुस्तकीन को 4 साल का कठोर कारावास की सजा और 25000 रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 3 महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत में मामले की पैरवी अतिरिक्त जिला न्यायवादी पांवटा साहिब जतिंद्र शर्मा ने की।

सहायक जिला न्यायवादी ने बताया कि यह मामला 25 जनवरी 2017 का है। हेड कांस्टेबल विकास कल्याण, एचएचसी सुखदेव सिंह, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, विपिन कुमार निजी गाड़ी में गश्त कर रहे थे। इसी बीच सुबह करीब सवा 6 बजे हेड कांस्टेबल विकास कल्याण भूपपुर में मौजूद थे, तो तिब्बती कालोनी की तरफ से एक मोटरसाइकिल नंबर एचआर 04ए-7304 हीरो हांडा आ रही थी। मोटरसाइकिल पर बैठा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया, जिसे भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम ने दबोच लिया।

ये भी पढ़ें:  सिंचाई गणना में हिमाचल का कमाल: पहली बार एमएमआई सर्वे पूरा करने पर केंद्र से मिला सम्मान

सहायक जिला न्यायवादी गौरव शर्मा ने बताया कि इस दौरान तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की डिक्की में नीले रंग के पॉलिथीन से 3 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद की गई। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

मामले की तफ्तीश तत्कालीन हेड कांस्टेबल विकास कल्याण द्वारा अमल में लाई गई। पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी के खिलाफ अदालत में चालान पेष किया। सहायक जिला न्यायवादी ने बताया कि अभियोग में विचारण के दौरान कुल 10 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने दोषी मुस्तकीन को उपरोक्त सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  DC मुकेश रेपसवाल ने नगर परिषद डलहौजी के तहत यातायात नियंत्रण के लिए जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More