HomeAccidentबस की चपेट में आने से राहगीर युवक की मौत, चालक पर...

बस की चपेट में आने से राहगीर युवक की मौत, चालक पर केस

हादसा बिरला टैक्सटाइल कंपनी यूनिट-1 के साथ स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल के सामने हुआ।

बीबीएन : पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत आने वाले गांव भटोलीकलां में एक निजी बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्ण पाल (21) पुत्र वीर सेन निवासी गांव नानुपुरी, कांदला तहसील व जिला शामली (उत्तरप्रदेश) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा बिरला टैक्सटाइल कंपनी यूनिट-1 के साथ स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल के सामने हुआ, जहां निजी बस ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घायल युवक को पुलिस ने गाड़ी में इलाज के लिए ईएसआई काठा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।

इस पर पुलिस थाना बरोटीवाला में बस चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में तीन सड़क हादसे: रेणुकाजी, माजरा और कालाअंब में 4 लोग घायल, केस दर्ज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More