HomeHimachalSolanनालागढ़ में चरस की बड़ी खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार

नालागढ़ में चरस की बड़ी खेप के साथ दो लोग गिरफ्तार

बगलैहड़ में गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने 1.306 किलोग्राम चरस बरामद की।

बीबीएन : नालागढ़ पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गांव बगलैहड़ में गुप्त सूचना के आधार पर एक गाड़ी की तालाशी ली। गाड़ी में 2 लोग सवार थे। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 1.306 किलोग्राम चरस बरामद की।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार और प्रदीप कुमार निवासी गांव खनेरी, डाकघर कोठी, तहसील आनी (कुल्लू) के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी गेहूं की खरीद, जानें कितना मिलेगा प्रति क्विंटल फसल का रेट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More