HomeHimachalSirmaurनाहन में सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित किए डॉक्टर्स, सेवाओं को सराहा

नाहन में सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित किए डॉक्टर्स, सेवाओं को सराहा

डॉक्टर्स डे पर जिला मुख्यालय पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मरीजों की सेवा में समर्पित डॉक्टरों को इस दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी गईं...

नाहन : डॉक्टर्स डे पर जिला मुख्यालय नाहन में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने डॉक्टरों को सम्मानित किया और उनकी सेवाओं की सराहना की।

शहर के श्रीसाई अस्पताल में रोटरी क्लब नाहन और रोटरी नाहन संगिनी के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के समर्पित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान एक निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं वर्चुअल कंसल्टेशन शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें मरीजों की निशुल्क जांच, परामर्श एवं दवा वितरण किया गया।

अस्पताल के संचालक डॉ. दिनेश बेदी ने कहा कि डॉक्टर समाज की सेवा में समर्पित योद्धा हैं। डॉक्टर्स डे हमारे लिए उन सभी चिकित्सकों का सम्मान करने का दिन है, जो हर परिस्थिति में मानवता की सेवा में तत्पर रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद का सख्त रुख, दुकानदारों को दी अंतिम मोहलत

रोटरी संगिनी नाहन की अध्यक्ष सोना चंदेल ने कहा कि डॉक्टर दिवस का यह आयोजन मानवता और सेवा के प्रतीक डॉक्टरों को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि डॉक्टर केवल चिकित्सा ही नहीं करते, बल्कि समाज को सुरक्षित और स्वस्थ रखने में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

वहीं, रोटरी नाहन ने मेडिकल कॉलेज नाहन के प्रिंसिपल डा. एसएस डोगरा, डा. सुरजीत ढिल्लों, सीएमओ डा. अमिताभ जैन, जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. इंदु शर्मा को सम्मानित करते हुए डाक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी।

इसके साथ साथ इनरव्हील क्लब की ओर से स्थानीय अस्पताल में कार्यरत 6 महिला डाक्टरों और एक विशेष रूप से क्लब की सदस्य डॉ. मनवीत को उनके सेवा कार्यों के लिए सर्टिफिकेट और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड-हिमाचल की सीमा पर यहां स्थापित हुआ वॉच टावर, जानें क्या है इसका खास मकसद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More