होमHimachalSirmaurहरिपुरधार की इस बेटी ने 7 महीने के भीतर दो बार पास...

हरिपुरधार की इस बेटी ने 7 महीने के भीतर दो बार पास की JRF, पढ़ाई में दो साल का गैप भी नहीं तोड़ पाया हौसला

पढ़ाई के प्रति अपनी गहरी रुचि के चलते उन्होंने नए सिरे से बीए की पढ़ाई शुरू की और स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) से सोशियोलॉजी में एमए किया। अप्रैल 2024 में उन्होंने पहले SET और फिर NET की परीक्षा भी उत्तीर्ण की।

हरिपुरधार : जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके की बेटी ने अपनी असाधारण उपलब्धि से इलाके का नाम रोशन किया है। नैनिका ठाकुर ने सिर्फ सात महीनों के भीतर दो बार जेआरएफ (Junior Research Fellowship) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी यह सफलता इस मायने में और भी खास है, क्योंकि उन्होंने इसे विपरीत परिस्थितियों और हाटी समुदाय से जुड़े कानूनी मामले की अनिश्चितता के बीच हासिल किया है।

नैनिका ने दिसंबर 2024 में एसटी (Scheduled Tribe) कोटे से जेआरएफ की परीक्षा का फॉर्म भरा था, यह सोचकर कि हाटी मामले पर जल्द ही फैसला आ जाएगा। उन्होंने जनवरी 2025 में एसटी कोटे से यह परीक्षा पास कर ली।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में कृषि स्टार्टअप संचालक को जान से मारने की धमकी, 3 लाख रुपये मांगने का आरोप

हालांकि, जब हाटी समुदाय से जुड़ा मामला अदालत में लंबा खींचता दिखा, तो नैनिका ने बिना एसटी आरक्षण के ही जेआरएफ परीक्षा पास करने का दृढ़ संकल्प लिया। उन्होंने अपनी तैयारी और कड़ी मेहनत जारी रखी और जून 2025 में दोबारा परीक्षा देकर उसे सफलतापूर्वक पास कर दिखाया।

नैनिका की यह यात्रा केवल अकादमिक सफलता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके अदम्य साहस और दृढ़ता की कहानी भी है। 2016 में नाहन कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनकी टांग फ्रैक्चर हो गई थी। पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों के कई प्रयासों के बाद ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन उन्हें अपनी पढ़ाई से लगभग दो साल का गैप लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  संगठन की मजबूती और बूथ सशक्तिकरण से भाजपा रचेगी नया इतिहास: डॉ. राजीव बिंदल

इसके बावजूद पढ़ाई के प्रति अपनी गहरी रुचि के चलते उन्होंने नए सिरे से बीए की पढ़ाई शुरू की और स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) से सोशियोलॉजी में एमए किया। अप्रैल 2024 में उन्होंने पहले SET और फिर NET की परीक्षा भी उत्तीर्ण की।

इन सफलताओं के बाद ही नैनिका ने जेआरएफ परीक्षा को अपना अगला लक्ष्य बनाया और उसमें भी कामयाबी हासिल की। नैनिका का अगला लक्ष्य अब पीएचडी (Phd) करना है। बता दें कि नैनिका ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार भीम सिंह ठाकुर की बेटी हैं।

उनकी इस उपलब्धि से गिरिपार इलाके में खुशी का माहौल है। इसके साथ साथ वह क्षेत्र के उन हजारों युवाओं के लिए भी मिसाल बनी हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्राले की चपेट में आई बाइक, 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More