HomeHimachalभारत-भूटान के युवा मैत्री शिविर के लिए पांवटा साहिब के NCC कैडेट...

भारत-भूटान के युवा मैत्री शिविर के लिए पांवटा साहिब के NCC कैडेट सनी सिंह का चयन

इस शिविर का आयोजन NCC निदेशालय बिहार और झारखंड द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भारत के 75 एनसीसी कैडेट और मित्र राष्ट्र भूटान के 60 युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब कालेज के NCC कैडेट सनी सिंह का चयन भारत-भूटान युवा मैत्री शिविर 2025 के लिए हुआ है, जो 10 से 18 सितंबर तक बिहार में होगा। इस शिविर का आयोजन NCC निदेशालय बिहार और झारखंड द्वारा किया जा रहा है, जिसमें भारत के 75 एनसीसी कैडेट और मित्र राष्ट्र भूटान के 60 युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

कैडेट सनी सिंह का यह चयन उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इससे पूर्व वह पंजाब के रोपड़ में आयोजित थाल सैनिक कैंप (टीएसई) प्रशिक्षण शिविर में भाग ले चुके हैं। इसके बाद उन्होंने देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड़ 2025 में भी हिस्सा ले चुके हैं।

ये भी पढ़ें:  जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद, शोक की लहर

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार भारत-भूटान युवा मैत्री शिविर का उद्देश्य युवाओं के बीच आपसी सहयोग, संस्कृति, विचारों और नेतृत्व कौशल का आदान-प्रदान करना है। शिविर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें आपदा प्रबंधन पर संयुक्त अभ्यास, प्राकृतिक संरक्षण कार्यक्रम, जलवायु परिवर्तन पर संगोष्ठी व प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण आदि शामिल हैं।

यह शिविर दो वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। भारत और भूटान इसमें बारी-बारी से मेजबानी करते हैं। इस वर्ष पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कैडेट हिस्सा ले रहे हैं।एनसीसी जीपी मुख्यालय शिमला द्वारा जारी आदेशानुसार फर्स्ट एचपी एनसीसी नाहन को शिविर की तैयारी और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें:  सुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 400 खिलाड़ी, सोलन में हुई कार्यकारिणी की बैठक

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न एनसीसी इकाइयों से चयनित कुल 9 कैडेट्स में कैडेट सनी सिंह भी शामिल हैं।उधर पांवटा साहिब महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान, संकाय सदस्यों और एनसीसी अधिकारियों ने सनी सिंह को इस अंतरराष्ट्रीय शिविर के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनका चयन महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें:  विक्रम ठाकुर ने संभाला सिरमौर के जिला पंचायत अधिकारी का कार्यभार, कई पदों पर दे चुके सेवाएं
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More