HomeCrimeसिरमौर में दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और चरस के साथ दो...

सिरमौर में दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और चरस के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और चरस की खेप बरामद की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने ND&PS Act में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

शिलाई : जिला सिरमौर की शिलाई पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और चरस की खेप बरामद की है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने ND&PS Act में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहला मामला NH-707 पर सामने आया, जब पुलिस टीम धकोली के समीप गश्त और ट्रैफिक चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी (नंबर HR58B-3869) को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड के ड्राइवर साइड वाले हिस्से से 2 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई।

गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय जगतार सिंह पुत्र नत्ता सिंह निवासी मकान नंबर 289/A बाढी माजरा रूपनगर, तहसील जगाधरी, जिला  यमुनानगर (हरियाणा) के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर पुलिस थाना शिलाई में केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों का दबदबा, 7 में से 5 वार्ड जीते; भाजपा 2 सीटों पर सिमटी

वहीं, दूसरी कार्रवाई रोनहाट से शिलाई लौट रही पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की। टीम ने मीनस बाजार में एक ढाबे की तलाशी ली, जहां से 955 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर ढाबे के मालिक जातिराम उर्फ जोतिया निवासी गांव जास्वी, डाकघर कोटीबोंच, तहसील शिलाई के खिलाफ पुलिस ने शिलाई पुलिस में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में एक उद्योग की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More