HomeHimachalShimlaसीनियर बीडीएम, बीडीएम और बीडीई पदों के लिए इस दिन होंगे कैंपस...

सीनियर बीडीएम, बीडीएम और बीडीई पदों के लिए इस दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू

इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु वर्ग 20 से 45 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला आवेदन कर सकते हैं और भूतपूर्व सैनिक को प्राथमिकता दी जाएगी, जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो

शिमला : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देवेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला के लिए श्रीराम फाइनेंस कुसुंपटी शिमला में सीनियर बीडीएम, बीडीएम और बीडीई के पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु वर्ग 20 से 45 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला आवेदन कर सकते हैं और भूतपूर्व सैनिक को प्राथमिकता दी जाएगी, जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 18 अगस्त, 2025 को आईसीआईसीआई बैंक कुसुंपटी के ऊपर ब्लॉक नंबर 3 एसडीए कांप्लेक्स में प्रातः 10 बजे पहुंचे।

ये भी पढ़ें:  CM सुक्खू ने जाखू में तीर चलाकर किया रावण दहन, नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने का आह्वान

उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वह संबंधित साइट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 78074-80719 व 0177-2920005 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More