होमHimachalSirmaurसड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए...

सड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए ये अहम दिशा निर्देश

डीसी ने कहा कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाए जाएं। कारमल स्कूल नाहन के पास सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्कूल बसों को बिरोजा फैक्ट्री के पास खुले स्थान पर मोड़ा जाए। उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधकों को बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल बसों में ओवर लोड़िंग न करने, बस की गति सीमा नियंत्रित रखने और समय-समय पर बसों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए।

नाहन : DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वीरवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर सड़क दुर्घटनाओं, ड्रंकन ड्राइव, ओवर स्पीड और जिला के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सड़क सुरक्षा संबंधी इस समीक्षा बैठक में लोक निर्माण, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, मोर्थ और रोड़ सेफ्टी क्लब नाहन के अधिकारियों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान डीसी ने रोड़ सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सीट बेल्ट, ड्रंकन ड्राइव और हेलमेट संबंधी यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस को विशेष ध्यान देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  4 दिन प्रचंड गर्मी से तपेगा हिमाचल! 28 से करवट के आसार, इस राज्य में हीटवेव से 16 लोगों की गई जान

उन्होंने पुलिस विभाग को नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान करने निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वह निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहनों को पार्क करें, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

डीसी ने कहा कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाए जाएं। कारमल स्कूल नाहन के पास सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए स्कूल बसों को बिरोजा फैक्ट्री के पास खुले स्थान पर मोड़ा जाए।

उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधकों को बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल बसों में ओवर लोड़िंग न करने, बस की गति सीमा नियंत्रित रखने और समय-समय पर बसों की मरम्मत करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के इस खिलाड़ी ने थाईलैंड में चमकाया भारत का नाम, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाई बड़ी उपलब्धि

साथ ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग और नगर परिषद के अधिकारियों को बिरोजा फैक्ट्री नाहन के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर नाले के जल की उचित निकासी और मरम्मत को भी कहा। बैठक में  DSP हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर ने बताया कि जिला सिरमौर में गत जुलाई माह के दौरान 14 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 4 लोगों की मृत्यु हुई और 24 व्यक्ति घायल हुए।

इस मौके पर XEN लोक निर्माण ई. आलोक जनवेजा, CMO अमिताभ जैन, RTO सोना चौहान, Dy. Director उच्च शिक्षा डा. हिमेंद्र बाली, SDO एन.एच. सूर्यकांत और नाहन रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर समेत समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More