HomeHimachalसिरमौर में देर रात खनन विभाग की छापेमारी, बिना दस्तावेज पकड़े 6...

सिरमौर में देर रात खनन विभाग की छापेमारी, बिना दस्तावेज पकड़े 6 वाहन, ठोका ₹1.5 लाख जुर्माना

विभाग की टीम को रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनिज माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध परिवहन का पता चला। सूचना के आधार पर खनन विभाग की टीम ने देर रात कोलर, शंभूवाला और कालाअंब क्षेत्र में जाल बिछाया और एक-एक कर वाहनों को रोककर जांच की।

नाहन : जिला सिरमौर में अवैध खनन और खनिज के परिवहन पर लगाम कसने के लिए खनन विभाग ने देर रात औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनिज से भरे कुल 6 वाहनों (डंपरों) को बगैर वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया।

इस टीम का नेतृत्व माइनिंग इंस्पेक्टर नाहन निशांत शर्मा ने किया। विभाग की छापेमारी के दौरान वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।

दरअसल, विभाग की टीम को रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खनिज माफिया द्वारा किए जा रहे अवैध परिवहन का पता चला। सूचना के आधार पर खनन विभाग की टीम ने देर रात कोलर, शंभूवाला और कालाअंब क्षेत्र में जाल बिछाया और एक-एक कर वाहनों को रोककर जांच की।

ये भी पढ़ें:  मोगीनंद में एनजीटी कैंप में मरीजों की स्वास्थ्य जांच, रक्तदान के बताए फायदे

जांच के दौरान पता चला कि किसी भी वाहन में खनिज परिवहन के लिए आवश्यक रॉयल्टी पर्ची या ई-परिवहन पास नहीं था। इन वाहनों में ले जाया जा रहा खनिज अवैध था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने ऐसे वाहनों को जब्त कर लिया और उन पर भारी जुर्माना ठोका।

जिला खनन अधिकारी सिरमौर कुलभूषण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात को विभाग की टीम ने जगह जगह दबिश दी। इस दौरान ये कार्रवाई अमल में लाई गई। खनन और खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह के कालथ में खाद्य प्रसंस्करण शिविर ने बदली किसानों की सोच, स्वरोजगार के बताए तरीके
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More