HomeWeatherहिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, गाड़ियां मलबे में दबीं, खाई...

हिमाचल में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, गाड़ियां मलबे में दबीं, खाई में गिरी एंबुलेंस

रविवार को भी मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जैसे जिलों के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। रविवार को भी मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जैसे जिलों के लिए भी भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है। शिमला के विकासनगर इलाके में देर रात हुए भूस्खलन से कई गाड़ियां मलबे में दब गईं। यह घटना काली माता मंदिर के पास हुई, जहां भारी बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं। अभी फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें:  रात के अंधेरे में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर बड़ी खेप के साथ दबोचा पिकअप चालक

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी के झलोगी के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जहां क्षतिग्रस्त सड़क से गुजर रही एक एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही कि वाहन ब्यास नदी में समाने से कुछ ही दूरी पर रुक गया।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस कुल्लू से मरीज को नेरचौक मेडिकल कॉलेज छोड़कर लौट रही थी। हादसे के समय इस वाहन में कोई मरीज नहीं था। जैसे ही एंबुलेंस झलोगी के पास क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरी तो संतुलन बिगड़ गया और सड़क से लुढ़कते हुए खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:  20 मई के बाद दक्षिण भारत की मंडियों में एंट्री करेगा सिरमौरी लहसुन, जानें अभी क्या मिल रहे रेट

बता दें कि पूरे हिमाचल में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। प्रदेश के पांच अलग-अलग हिस्सों में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कुल्लू जिले के हिड़व, शरची और बशला, रामपुर के ज्यूरी में बधाल और चंबा जिले के चुराह में बादल फटे हैं।

इन घटनाओं के कारण कई घरों, वाहनों और सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है। रामपुर के 12/20 क्षेत्र में भी भूस्खलन हुआ, जिससे पांच घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में मलबे में दबने से बाप-बेटे के घायल होने की खबर है, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उधर, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें:  समाधान समारोह 2026: सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में आपसी सहमति से सुलझेंगे लंबित मामले, 31 मई तक मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More