HomeSportsयूरोप में ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सिरमौर के...

यूरोप में ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सिरमौर के ये शारीरिक शिक्षक

वह 1 से 4 नवंबर तक ग्रीस के लुट्राकी शहर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में 84 किलोग्राम भार वर्ग के वेटरन्स वर्ग में हिस्सा लेंगे।

नाहन : जिला सिरमौर के यशवंत सिंह यूरोप में आयोजित होने वाली ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पच्छाद क्षेत्र के जयहर गांव के रहने वाले यशवंत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जयहर में शारीरिक शिक्षक के पद पर तैनात हैं, जो अब विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

वह 1 से 4 नवंबर तक ग्रीस के लुट्राकी शहर में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में 84 किलोग्राम भार वर्ग के वेटरन्स वर्ग में हिस्सा लेंगे।

उनका यह चयन हाल ही में महाराष्ट्र में हुई 18वीं जी.एफ.आई. (ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद हुआ। 46 वर्षीय यशवंत सिंह पिछले 25 वर्षों से कुश्ती में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:  मातृभूमि की सेवा करेंगे सैनधार इलाके की नेहर सबार पंचायत के ये होनहार युवा, बने 'अग्निवीर'

इसके अलावा वे ताइक्वांडो, जूडो और आर्म रेसलिंग जैसे खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं। 2005 में उन्होंने इंटर कॉलेज राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीता था।

वहीं, 2023-24 के मास्टर गेम्स नेशनल प्रतियोगिता में जूडो और आर्म रेसलिंग में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। अब यूरोप की धरती पर होने वाली इस चैंपियनशिप में उनके चयन से पच्छाद इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में कला, साहित्य और संस्कृति का प्रदर्शन, अंग्रेजी विभाग का 'कल्चरल फेस्ट' बना लर्निंग का यादगार मंच
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More