HomeHimachalआंध्र प्रदेश में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का दमदार प्रतिनिधित्व, गूंजी...

आंध्र प्रदेश में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप का दमदार प्रतिनिधित्व, गूंजी ‘ये मेरा हिमाचल’ की गूंज

उन्होंने अपने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे 'शी हॉट' का भी जिक्र किया, जिसमें महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित कर रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

शिमला/सिरमौर : आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुए संसदीय समितियों में महिला सशक्तिकरण के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश की नारी शक्ति की गूंज सुनाई दी।

सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रीना कश्यप ने इस खास कार्यक्रम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने जोशीले संबोधन की शुरुआत “यह ऊंचे हिमालय का रंगीन आंचल, ये मेरा हिमाचल-ये मेरा हिमाचल” जैसी भावुक पंक्तियों से की।

अपने संबोधन में रीना कश्यप ने लखपति दीदी योजना जैसी केंद्र सरकार की पहल की सराहना की, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल भाजपा ओबीसी मोर्चा में जगदीश भारद्वाज को प्रदेश कार्य समिति सदस्य की जिम्मेदारी

उन्होंने अपने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चल रहे ‘शी हॉट’ का भी जिक्र किया, जिसमें महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित कर रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया। उन्होंने बताया कि इस आरक्षण के लागू होने पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में महिला सदस्यों की संख्या मौजूदा तीन से बढ़कर 24 हो जाएगी, जो महिला प्रतिनिधित्व के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

रीना कश्यप ने अपने ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि अब गांव के कार्यक्रमों में महिलाएं न केवल भाग लेती हैं, बल्कि पूरे कार्यक्रम का आयोजन और मंच संचालन भी करती हैं।

ये भी पढ़ें:  कांग्रेस सरकार ने 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं पर डाला महंगाई का नया बोझ, की जा रही वसूली: संजीव कटवाल

यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि हिमाचल की महिलाएं हर कदम पर आगे बढ़ रही हैं और सही मायने में सशक्त हो रही हैं। उनकी इस प्रेरणादायक भागीदारी ने सम्मेलन में मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More