HomeAccidentसिरमौर में बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत,...

सिरमौर में बरातियों की कार गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 3 घायल

इस कार में सवार 5 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से तीनों घायलों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

सराहां : जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां नैनाटिक्कर-ढंगयार सड़क पर किला कलांच के समीप बरातियों की एक कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा सुबह 9:00 बजे के आसपास पेश आया। इस कार में सवार 5 लोगों में से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से तीनों घायलों को एमएमयू मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोलन जिला के अर्की उपमंडल के घेणा भूमती गांव से एक बरात पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ढंगयार जा रही थी।

जब बरात नैनाटिक्कर-ढंगयार सड़क पर निकली तो किला कलांच के समीप कार नंबर एचपी 11ए 3859 अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों के पासिंग शेड्यूल में बदलाव, नाहन व पांवटा साहिब में नई तिथियां घोषित

इस हादसे में वीरेंद्र दत्त और लीला दत्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों में गाड़ी चालक केशव, जयदेव और कमलचंद शामिल है। इसमें जयदेव और केशव की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

उधर, पच्छाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पच्छाद पुलिस थाना प्रभारी पुलिस जय सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:  शिमला में रोहड़ू कोर्ट और एसडीएम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, पोस्टर पर लिखा... दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More