HomeEducationसिरमौर के इन दो स्कूलों के सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के...

सिरमौर के इन दो स्कूलों के सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

प्रतियोगिता का आयोजन डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और कॉलेज स्तर पर बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित निर्माण तकनीकों की व्यावहारिक समझ देना है, ताकि प्रशिक्षण का प्रभाव सीधे तौर पर ग्राउंड लेवल पर महसूस किया जा सके।

नाहन : जिला स्तरीय सेफ कंस्ट्रक्शन मॉडल प्रतियोगिता में सोमवार को सिरमौर जिले से दो प्रविष्टियां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पबियाना और राजकीय विद्यालय कुड़िया कडंग शामिल हैं। ये प्रतिभागी 8 अक्तूबर 2025 को “समर्थ 2025” शिमला में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और कॉलेज स्तर पर बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षित निर्माण तकनीकों की व्यावहारिक समझ देना है, ताकि प्रशिक्षण का प्रभाव सीधे तौर पर ग्राउंड लेवल पर महसूस किया जा सके।

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज नाहन की शिफ्टिंग के विरोध में उतरी श्री ब्राह्मण सभा, बोले ये जनता से अन्याय

उन्होंने कहा कि यह अभियान विद्यार्थियों में जागरूकता और व्यवहारिक सीख को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियां प्रस्तुत की गईं। हाई स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्तर की श्रेणियों में कुल 12 मॉडल्स शामिल हुए, जिनमें लगभग 14 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर डा. विनय कुमार, डीडीएमए सिरमौर के डॉक्यूमेंटेशन कोऑर्डिनेटर अरविंद चौहान, पीडब्ल्यूडी विभाग से सहायक अभियंता ददाहू दलीप चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक ने नाहन में उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More