HomeCrimeपांवटा साहिब में 750 ग्राम चरस के साथ धरा संगड़ाह क्षेत्र का...

पांवटा साहिब में 750 ग्राम चरस के साथ धरा संगड़ाह क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक 

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस ने संगड़ाह क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई. पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने प्रीतम सिंह निवासी गांव भुईरी, डाकघर शिवपुर तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर के कब्जे से 750 ग्राम चरस बरामद की. लिहाजा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मामले की पुष्टि आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध ND&PS एक्ट में केस पंजीकृत किया गया है. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.
ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में फिर दबोचे नशा तस्कर, अब 2.026 किलोग्राम गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More