HomeAccidentचैलचौक-जंजैहली सड़क पर हादसा, 2 नाबालिगों सहित 5 गंभीर घायल

चैलचौक-जंजैहली सड़क पर हादसा, 2 नाबालिगों सहित 5 गंभीर घायल

ये सभी कार में सवार होकर जंजैहली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवानी मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे यह हादसा पेश आया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में चैलचौक-जंजैहली सड़क पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कांडा के समीप नवानी मोड़ पर टाटा नैनो कार (HP 33E-1463) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और दो नाबालिग लड़कियों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बगस्याड़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें:  पब्बर नदी में समाई ऑल्टो कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान सिमरन (15), यशिका (15), तरुण (18), हिमांशु (19) और आर्यन राणा (20) के रूप में हुई है। जानकारी मिली है कि ये सभी कार में सवार होकर जंजैहली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवानी मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे यह हादसा पेश आया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल जॉब अपडेट: 313 पदों के लिए 6 फरवरी को यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू, हाथ से न जानें दें रोजगार का ये मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More