HomeAccidentददाहू-कोटीधिमान सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार, एक व्यक्ति की मौत,...

ददाहू-कोटीधिमान सड़क पर गहरी खाई में लुढ़की कार, एक व्यक्ति की मौत, बेड़ोन इलाके में शोक की लहर

श्री रेणुकाजी : जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में हुए कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. हादसा ददाहू-कोटीधिमान सड़क पर लठियाणा के समीप पेश आया. हादसे से बेड़ोन इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

जानकारी के अनुसार बेड़ोन निवासी अमित अरोड़ा (47) अपनी आल्टो कार (एचपी 18सी 6682) लेकर कांडो हरयास जा रहा था. लठियाणा के समीप पहुंचते ही चालक कार से संतुलन खो बैठा और गाड़ी 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी.

दुर्घटनाग्रस्त कार

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर घायल को खाई से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया. इस बीच रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के साथ हरियाणा के कलेसर पार्क में मिली दुर्लभ पक्षियों की ये प्रजातियां, माना जा रहा शुभ संकेत

मंगलवार को श्री रेणुकाजी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा का छोटा भाई था. हादसे के बाद मृतक की मां भी बेसुध अवस्था मेंं बताई जा रही है.

डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मंगलवार को तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर व क्षेत्रीय कानूनगो रिंकू धीमान ने मृतक की पत्नी को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है.

ये भी पढ़ें:  चूड़ेश्वर सेवा समिति के 22वें वार्षिक अधिवेशन में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा, इन नई योजनाओं पर मुहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More