सोलन में शिमला के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे के भीतर एक युवक मृत अवस्था में पाया गया, जबकि उसके मित्र और अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले की तस्दीक शुरू कर दी है।

0
Demo Pic

सोलन : शहर की साहनी बिल्डिंग में एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान रोहित (26) पुत्र वीरेंद्र कुमार निवासी गांव खील वायला, डाकखाना दरभोग, तहसील और जिला शिमला के रूप में हुई है। युवक ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी शहर सोलन को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कमरे के भीतर एक युवक मृत अवस्था में पाया गया, जबकि उसके मित्र और अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले की तस्दीक शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  वर्षों बाद नाहन में लौटेगा सीनियर स्टेट बास्केटबॉल का रोमांच, 12 जिलों की महिला-पुरुष वर्गों की टीमें दिखाएंगी दम

पुलिस की सरसरी जांच में सामने आया है कि रोहित 18 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ जागरण में शामिल होने के लिए गढ़खल गया था। इसके बाद 19 जनवरी को वह दोस्तों के साथ साहनी बिल्डिंग पहुंचा, जहां सभी ने रात को साथ समय बिताया।

पुलिस के अनुसार सुबह जब रोहित का एक दोस्त उठा तो वह कमरे में मौजूद नहीं मिला। तलाशी के दौरान उसके दोस्त को रोहित सीढ़ियों की रैलिंग में फंदे से लटका मिला। इसके बाद दोस्तों ने उसे कमरे में ले जाकर ERSS-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव के निरीक्षण के लिए SFSL जुन्गा की टीम को भी बुलाया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दिसंबर 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का होगा उत्पादन : मुख्यमंत्री

पुलिस के अनुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।