Home Crime होम स्टे में चिट्टा लेकर पहुंचे थे, अचानक पुलिस ने दी दबिश,...

होम स्टे में चिट्टा लेकर पहुंचे थे, अचानक पुलिस ने दी दबिश, एक युवती समेत तीन लोग गिरफ्तार

होम स्टे में ठहरे तीन लोगों को पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

0

सोलन : होम स्टे में ठहरे तीन लोगों को पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चंबाघाट के समीप बेर पानी क्षेत्र में स्थित एक होम स्टे में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान होम स्टे के एक कमरे में ठहरे दो युवक और एक युवती को 2.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित मौके पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार (31) निवासी सलोगड़ा, विक्रांत भारद्वाज (26) निवासी साधुपुल और सुष्मिता कौशल (28) निवासी भरनाल (मंडी) रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  गुम्मा में 1.14 करोड़ से बनेगा नया पंचायत घर : अनिरुद्ध सिंह

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता तो नहीं है। मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  NCRB से जुड़े सिरमौर के सभी 11 पुलिस थाने, स्थापित होगा साइबर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर : मोहित चावला