HomeHimachalChambaChamba News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए दूसरे दिन 2581...

Chamba News: पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए दूसरे दिन 2581 नामांकन पत्र दाखिल: DC मुकेश रेपसवाल

पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जिले भर में नामांकन प्रक्रिया के तहत आज दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 2581 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि पहले दिन नामांकन पत्रों की कुल संख्या 2297 थी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 4878 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जिले भर में नामांकन प्रक्रिया के तहत आज दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 2581 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि पहले दिन नामांकन पत्रों की कुल संख्या 2297 थी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 4878 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आज दूसरे दिन विकास खंड मैहला में प्रधान पद के लिए 156, उप प्रधान पद के लिए 149, वार्ड सदस्य पद के लिए 481, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 58, तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्र सहित कुल 859 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

ये भी पढ़ें:  नशे पर शिकंजा : सिरमौर और सोलन में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ धरे 2 युवक

इसी प्रकार विकास खंड चम्बा में प्रधान पद के लिए अब तक 111, उप प्रधान पद के लिए 128, वार्ड सदस्य पद के लिए 422, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 48 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 22 नामांकन पत्र सहित कुल 731 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

विकास खंड तीसा में अब तक प्रधान पद के लिए 193, उप प्रधान पद के लिए 158, वार्ड सदस्य पद के लिए 533, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 50 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 8 नामांकन पत्र सहित कुल 942 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

विकास खंड सलूणी में अब तक प्रधान पद के लिए 107, उप प्रधान पद के लिए 113, वार्ड सदस्य पद के लिए 397, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 51 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 4 नामांकन पत्र सहित कुल 672 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

ये भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ मामले में लेक्चरर बर्खास्त, हिमाचल शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन

विकास खंड भरमौर में अब तक प्रधान पद के लिए 90, उप प्रधान पद के लिए 91, वार्ड सदस्य पद के लिए 208, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 43 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं । यहां कुल 435 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

विकास खंड पांगी में प्रधान पद के लिए 60, उप प्रधान पद के लिए 43, वार्ड सदस्य पद के लिए 116, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 36 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1 नामांकन पत्र सहित कुल 256 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

वहीं विकास खंड भटियात में प्रधान पद के लिए 176, उप प्रधान पद के लिए 189 , वार्ड सदस्य पद के लिए 538, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 67 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 13 नामांकन पत्र सहित कुल 983 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ें:  शांता कुमार के बयान पर भड़का शोषण मुक्ति मंच, कहा- आरक्षण नहीं, जातिगत वर्चस्व ने देश को पीछे धकेला

Latest Articles

Explore More