HomeHimachalSirmaurआषाढ़ संक्रांति पर श्री रेणुका जी तीर्थ में हवन यज्ञ, मंदिरों में...

आषाढ़ संक्रांति पर श्री रेणुका जी तीर्थ में हवन यज्ञ, मंदिरों में श्रद्धालुओं का लगा तांता

इस दौरान वेद मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा...

नाहन/श्री रेणुकाजी : उत्तरी भारत के प्रसिद्ध श्री रेणुकाजी तीर्थ में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड द्वारा एक भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं मुख्य याज्ञिक भरत सिंह ने यज्ञ की अगुवाई की।

इस दौरान वेद मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की। इस मौके पर श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, राकेश शर्मा, मुख्य पुजारी रमेश कपिल और पंडित रविदत्त शर्मा के अलावा बोर्ड कर्मचारी राजेंद्र दत्त, तारादत्त, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  @SIRMAUR: मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोटों के निशान, ये आंशका

वहीं, जिला के अन्य मंदिरों में भी संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जिला मुख्यालय नाहन स्थित कालीस्थान मंदिर, शिव मंदिर रानीताल, त्रिलोकपुर स्थित महामाया बाला सुंदरी मंदिर, कोलर स्थित कटासन देवी के मंदिर, जमटा में माता बाला सुंदरी मंदिर और हरिपुरधार में भंगायणी देवी के मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी तांता लगा रहा।

ये भी पढ़ें:  काली मठ के पीठाधीश्वर स्वामी शरभेश्वरानंद भैरव महाराज ने गोद लिया पलाशला स्कूल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More