Home Himachal Chamba 12 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

12 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष शाम 8 बजे सिहुन्ता पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव सिहुन्ता में रहेगा।

0

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने उनके प्रवास की जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष शाम 8 बजे सिहुन्ता पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव सिहुन्ता में रहेगा।

उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट सिम्मा की ओर से आयोजित होने वाले रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 13 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चुवाडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। 14 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11:30 बजे सिहुंता से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  नंबर प्लेट्स का खेल : जाली निकली जुड्डा का जोहड़ में पकड़े ट्रक की नंबर प्लेट, RTO की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस