HomeHimachalहिमाचल में अब बारिश का असली दौर! 8 जुलाई तक बरसेंगे बादल,...

हिमाचल में अब बारिश का असली दौर! 8 जुलाई तक बरसेंगे बादल, आज कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट

प्रदेश में इस बार मानसून करीब छह दिन की देरी से पहुंचा है। सामान्य तौर पर जून के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने वाला मानसून इस बार जुलाई की शुरुआत में आया है। हालांकि, पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश रहने का अनुमान जताया गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश का दौर तेज होने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि ऊना, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 8 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना है और कई दिनों के लिए ऑरेंज व यलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं।

प्रदेश में इस बार मानसून करीब छह दिन की देरी से पहुंचा है। सामान्य तौर पर जून के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने वाला मानसून इस बार जुलाई की शुरुआत में आया है। हालांकि, पूरे मानसून सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3, 5 और 6 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 4, 7 और 8 जुलाई के लिए यलो अलर्ट रहेगा। मानसून सक्रिय होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में भूस्खलन, जलभराव, बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाएं सामने आने लगी हैं, जिससे कई सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं।

ये भी पढ़ें:  इंडस्ट्रियल एरिया कालाअंब में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 कर्मचारियों की शुगर-बीपी और खून की कमी की जांच

3 जुलाई को मध्य पर्वतीय और निचले व मैदानी क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

4 जुलाई को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। निचले और मैदानी क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा एक-दो जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  बड़ी मिसालः सरकारी पैसा लैप्स होने से बचाने के लिए इन ग्रामीणों ने खुद लगा दिए 6 लाख, जानें क्या है मामला

5 जुलाई को मध्य पर्वतीय और निचले क्षेत्रों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

6 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।

7 जुलाई को निचले और मैदानी क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और एक-दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

ये भी पढ़ें:  नलवाड़ी मेला-2026 के लिए लोगो हुआ फाइनल, जाह्नवी शर्मा ने तैयार किया ये शानदार डिजाइन, यही बनेगा आधिकारिक लोगो

8 जुलाई को भी निचले और मैदानी क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More