HomeHimachalChambaउपायुक्त ने पुखरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र समेत उप तहसील भवन के...

उपायुक्त ने पुखरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र समेत उप तहसील भवन के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुखरी का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चुराह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पुखरी का दौरा कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विद्यालय में शौचालयों की मरम्मत और सुरक्षा दीवार के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से शिक्षा की गुणवत्ता, पठन-पाठन तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं को लेकर संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने को प्रेरित किया। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के रिक्त भवन का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  पंचायत चुनाव: पच्छाद के दो मतदान केंद्रों में संशोधन; वोट डालने से पहले जरूर जान लें नई व्यवस्था

उपायुक्त के समक्ष प्रधानाचार्य अजय चौहान ने विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही विभिन्न बहुआयामी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।

उपायुक्त ने इसके उपरांत उप तहसील कार्यालय भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान मंगेश ठाकुर, जिला विकास अधिकारी तविंद्रडीस चिनोरिया, सहायक अभियंता संजीव अत्री, खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  अब सिंचाई नहर में तैरते मिले ‘नागराज’, स्नैक कैचर भूपेंद्र सिंह ने 10 फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, दहशत में ग्रामीण

Latest Articles

Explore More