HomeHimachalHamirpurअग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 19 मई को...

अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 19 मई को रिपोर्ट करने के निर्देश

थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

हमीरपुर : थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 19 मई को सुबह 9 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।

थल सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा पहली जून से 15 जून तक
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि थल सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत जेसीओ, ओआर एवं अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पहली जून से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। थल सेना की वेबसाइट के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन सीईई के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 15 मई को जारी कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  DC ऑफिस मंडी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, भवन करवाया खाली, भारी सुरक्षा बल तैनात

कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि अभ्यर्थी अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग कर भारतीय सेना की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र तथा अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर इस वेबसाइट का अवलोकन करते रहें और एडमिट कार्ड में अंकित सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

Latest Articles

Explore More