HomeHimachalMandiलाइन में लगे, पहचान पत्र दिखाया और फिर डाला वोट... मंडी के...

लाइन में लगे, पहचान पत्र दिखाया और फिर डाला वोट… मंडी के DC ने निभाई आम मतदाता की भूमिका

DC मंडी अपूर्व देवगन ने आज नगर निगम मंडी चुनावों में आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मंडी : DC मंडी अपूर्व देवगन ने आज नगर निगम मंडी चुनावों में आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

उन्होंने मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी को अपना पहचान पत्र दिखाकर पहचान स्थापित की और इसके बाद मतदान किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्वेता देवगन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपायुक्त अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे थे।

बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया और मतदान अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया व मतदान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की।

ये भी पढ़ें:  धर्मशाला कॉलेज की मृतक छात्रा के परिजनों को सीएम ने बंधाया ढांढस, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

मंडी में 1 बजे तक 52.46 प्रतिशत मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला में शहरी निकाय चुनावों के तहत नगर निगम मंडी के 14 वार्डों सहित नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में दोपहर 1 बजे तक कुल 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि नगर निगम मंडी में 49.90 प्रतिशत, सुंदरनगर में 50.77 प्रतिशत, जोगिन्द्रनगर में 57.66 प्रतिशत, नेरचौक में 59.80 प्रतिशत, सरकाघाट में 54.52 प्रतिशत, रिवालसर में 63.06 प्रतिशत तथा करसोग में 62.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  नंबर प्लेट्स का खेल : जाली निकली जुड्डा का जोहड़ में पकड़े ट्रक की नंबर प्लेट, RTO की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

उपायुक्त मंडी ने कहा कि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और बिना किसी प्रभाव के सम्पन्न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की पूरी टीम चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन में निरंतर जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि सभी शहरी निकायों में मतदाता पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मंडी नगर निगम के समखेतर वार्ड में आदर्श पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है, जहां मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यहां क्रेच सुविधा भी दी जा रही है, जहां आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता छोटे बच्चों की देखभाल कर रही हैं, ताकि अभिभावकों को मतदान करने में सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें:  कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित, 1899 करोड़ जल्द मिलेंगे: मुख्यमंत्री
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More