होमHimachalHamirpurशारीरिक शिक्षा अध्यापक और संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक...

शारीरिक शिक्षा अध्यापक और संस्कृत शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, एक सप्ताह पहले डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर ने शारीरिक शिक्षा अध्यापकों और संस्कृत शिक्षकों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथि घोषित कर दी हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि शारीरिक शिक्षा अध्यापक (प्रारंभिक) पोस्ट कोड-26024, संस्कृत शिक्षक पोस्ट कोड-26023 और शिक्षक (शारीरिक शिक्षा) पोस्ट कोड-26035 की सीबीटी परीक्षा 27 अक्तूबर को होगी।

डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  HPRCA ने घोषित की भर्ती परीक्षाओं की तारीखें, इस दिन होंगे JE, OTA और शिक्षक पदों के एग्जाम

सचिव ने सभी अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट पर या अपने मोबाइल पर एसएमएस और ईमेल पर ताजा स्टेटस चेक करते रहने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  बनेठी स्कूल में SMC का गठन, सुभाष शर्मा को लगातार तीसरी बार सौंपी अध्यक्ष की कमान

Latest Articles

Explore More