होमHimachalHamirpurहिमाचल राज्य चयन आयोग ने जारी किए जेई सिविल और मेडिकल सोशल...

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने जारी किए जेई सिविल और मेडिकल सोशल वर्कर भर्ती परीक्षा के परिणाम

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जेई सिविल और मेडिकल सोशल वर्कर भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 149 पदों को पोस्ट कोड-26016 के अंतर्गत ट्रेनी आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है।

इसके साथ साथ मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में मेडिकल सोशल वर्कर के 2 पदों को पोस्ट कोड-26006 के अंतर्गत भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम भी घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि जेई सिविल के पदों के लिए 8192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6726 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

ये भी पढ़ें:  समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, दस्तावेजों की जांच के बाद 107 उम्मीदवारों का चयन

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 372 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जो 15 अक्तूबर से आरंभ होगी। इसका शेड्यूल अलग से तय किया जाएगा।

इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 68 उम्मीदवारों का चयन; 46 पद रह गए खाली

इसके साथ साथ आयोग ने मेडिकल सोशल वर्कर की भर्ती परीक्षा का परिणाम भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए 162 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 98 उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा दी थी।

इस परीक्षा में उत्तीर्ण 9 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जा रहा है, जोकि 15 अक्तूबर को होगी। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें:  ड्राइंग टीचर भर्ती के लिए 294 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, हिमाचल राज्य चयन आयोग ने जारी किया परीक्षा परिणाम

सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More