HomeHimachalMandiजिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा, गाड़ी...

जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा, गाड़ी भी तोड़ी, अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पंचायती राज चुनाव के बीच भांबला वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हमले का मामला सामने आया। रविवार देर शाम चुनाव प्रचार से लौट रही अभिलाषा ठाकुर पर खुडला गांव के पास कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पंचायती राज चुनाव के बीच भांबला वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर पर हमले का मामला सामने आया है। बता दें कि यह वार्ड अभिनेत्री कंगना रणौत का गृह वार्ड है। रविवार देर शाम चुनाव प्रचार से लौट रही अभिलाषा ठाकुर पर खुडला गांव के पास कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गईं। उनकी कार के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार अभिलाषा ठाकुर प्रचार से लौटते समय खुडला गांव के पास लघुशंका के लिए गाड़ी से उतरी थीं। आरोप है कि इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से वार करने की कोशिश की और पत्थरबाजी भी की। पत्थर लगने से उनके सिर और बाजू पर चोटें आई हैं। घटना के दौरान उनकी कार को भी नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल : लानाचेता के जोगिंद्र चौहान बने जल शक्ति विभाग में इंजीनियरिंग इन चीफ, इलाके में खुशी की लहर

इस वारदात के बाद परिजन और समर्थक घायल अभिलाषा ठाकुर को उपचार के लिए बलद्वाड़ा अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभिलाषा ठाकुर की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया गया है। बहरहाल, मतदान से ठीक पहले हुई इस हिंसक घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:  एनसीबी और ड्रग विभाग की हिमाचल में बड़ी कार्रवाई, पांवटा साहिब से 19 लाख नशीली गोलियां बरामद, गोदाम सील
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More