HomeHimachalहोंडा कार इंडिया लिमिटेड में ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का...

होंडा कार इंडिया लिमिटेड में ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, साढ़े 25 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

साक्षात्कार में फिटर, ऑटोमोबाइल, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और आर एंड एसी संबंधित ट्रेड से 2022, 23 और 24 बैच के पासआउट छात्र और छात्रा दोनों भाग ले सकते हैं। इस कंपनी को लगभग 250 अप्रेंटिस और 100 फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स की आवश्यकता है।

ऊना : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) ऊना में 10 मार्च को होंडा कार इंडिया लिमिटेड, राजस्थान द्वारा साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि इस साक्षात्कार में फिटर, ऑटोमोबाइल, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, ड्राफ्ट्समैन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और आर एंड एसी संबंधित ट्रेड से 2022, 23 और 24 बैच के पासआउट प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस साक्षात्कार में छात्र और छात्राओं दोनों भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कंपनी को लगभग 250 अप्रेंटिस और 100 फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स की आवश्यकता है। अप्रेंटिस पद के लिए आईटीआई पास उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स के लिए आयु सीमा 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कम से कम छह माह का अनुभव होना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  कई गाड़ियां रौंदने के बाद 35 फीट गहरी खड्ड में गिरा बेकाबू ट्रक, चालक की गई जान

उन्होंने बताया कि अप्रेंटिस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 14,250 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, जबकि फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स के लिए चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 25,450 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आईटीआई ऊना में उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  CBSE पैटर्न की ओर बढ़े 118 सरकारी स्कूल, 2028 में पहली बार देंगे बोर्ड परीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More