HomeEducationसिरमौर के इस स्कूल में शिक्षा उपनिदेशक हायर की दबिश, व्यवस्थाएं पाईं...

सिरमौर के इस स्कूल में शिक्षा उपनिदेशक हायर की दबिश, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक, दिए ये निर्देश

उपनिदेशक ने शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में विद्यालय स्तर पर सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों में छात्रवृत्ति सत्यापन समिति का गठन करने को भी कहा।

नाहन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बातामंडी का बुधवार को शिक्षा उप निदेशक (हायर) सिरमौर डॉ. हिमेंद्र बाली ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह स्थानीय प्राथमिक पाठशाला में भी पहुंचे। निरीक्षण टीम में उनके साथ शिक्षक अमित शर्मा और अजय भारद्वाज शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और परीक्षा परिणामों को संतोषजनक पाया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और पूरे विद्यालय परिसर की स्वच्छता भी बेहतर पाई गई, जिसकी उन्होंने सराहना की। इस दौरान डॉ. हिमेंद्र बाली ने विद्यालय में तैयार किए गए किचन गार्डन की विशेष रूप से प्रशंसा की।

उन्होंने मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) को भी सही पाया। साथ ही निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को सही मापदंडों के अनुसार पौष्टिक आहार ही उपलब्ध करवाया जाए। डॉ. बाली ने वरिष्ठ और प्राथमिक विद्यालयों के संयुक्त प्रांगण की सुंदरता की भी सराहना की। उन्होंने एसएमसी और कलस्टर की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में 'तूफानी' कहर: बिजली बोर्ड को 20 लाख का झटका, पोल गिरे, लाइनें टूटीं, बारिश के बीच फील्ड स्टाफ के साथ डटे रहे अधिकारी

इसके साथ साथ उपनिदेशक ने शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में विद्यालय स्तर पर सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्यालयों में छात्रवृत्ति सत्यापन समिति का गठन करने को भी कहा। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बातामंडी में शिक्षकों द्वारा तैयार की गई शिक्षण अधिगम सामग्री की गुणवत्ता की विशेष रूप से प्रशंसा की।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More