HomeAccidentस्कूल पहुंचने से पहले बुझ गई जिंदगी: मंडी में तेज रफ्तार टैंपो...

स्कूल पहुंचने से पहले बुझ गई जिंदगी: मंडी में तेज रफ्तार टैंपो ने 11वीं की छात्रा को कुचला, गई जान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा को एक तेज रफ्तार टैंपो ने जोरदार टक्कर मार दी।

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू के पास स्कूल जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा को एक तेज रफ्तार टैंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मृतक छात्रा की पहचान अनु (17) पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ के रूप में हुई है। वह एहजू विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और मचकेहड़ स्थित अपने मामा के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि अनु रोजाना की तरह गुरुवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय पीछे से आए तेज रफ्तार टैंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के वक्त अन्य स्कूली बच्चे भी उसके साथ मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  800 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पुलिस ने धरे 3 युवक, उम्र महज 19, 20 और 21 साल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा सड़क पर काफी दूर जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद चालक घायल छात्रा को उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जोगेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  2023 की तबाही से सबक! अब सड़क, बिजली और आजीविका बचाने के लिए रेडी-एचपी पर सुक्खू का बड़ा फोकस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More