HomeHimachalSolanबद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे में दबिश देकर 39.90...

बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे में दबिश देकर 39.90 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया यूपी का युवक

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

बीबीएन : नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस टीम ने दावत चौक, बद्दी के समीप एक किराये के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से 39.90 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान मोनू कुमार शर्मा पुत्र राम लखन शर्मा निवासी गांव गौन पट्टी, डाकघर दंडुपुर मुफरीद, तहसील रानीगंज, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 8.75 ग्राम चिट्टे के साथ धरा ये शख्स, एसआईयू नाहन की बड़ी कार्रवाई

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत, बिजली ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप, केस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More