HomeRashifalआज का राशिफल: किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क?...

आज का राशिफल: किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

2 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि के लिए धन लाभ और नई शुरुआत के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को खर्च, तनाव और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और दिन को बेहतर बनाने के लिए विशेष उपाय।

2 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि के लिए धन लाभ और नई शुरुआत के योग बन रहे हैं, तो कुछ राशियों को खर्च, तनाव और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, शुभ अंक, शुभ रंग और दिन को बेहतर बनाने के लिए विशेष उपाय।

मेष राशि
आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जेवर और एंटीक में निवेश करना आज फायदेमंद साबित होगा। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। घर के कार्यों में सहायता करें। आज आप घूमने-फिरने का पूरा आनंद ले सकते हैं। आज आप कुछ नजदीकी लोगों को नजरअंदाज कर सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : पीला | उपाय : मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।

वृष राशि
बच्चे आज आपके मुताबिक नहीं चल पाएंगे। आज आप में गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है। सगे-संबंधियों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। न चाहते हुए भी आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : जल प्रधान वस्तुओं का सेवन करें।

मिथुन राशि
आज आप ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे और कुछ हटकर कार्य करने की कोशिश करेंगे। किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। यदि आप कहीं बाहर यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने सामान का विशेष ध्यान रखें, सामान चोरी होने की आशंका रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आटा, बूरा और घी मिलाकर सूखे नारियल के गोले में भरकर पीपल के पेड़ के नीचे दबाएं, इससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  महामाया बालासुंदरी मंदिर में हवन यज्ञ और पूजा अर्चना के साथ चैत्र नवरात्र मेला शुरू, DC प्रियंका वर्मा ने किया शुभारंभ

कर्क राशि
आज का दिन आप घूमने-फिरने में बर्बाद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी कार्य के लिए घर से सही समय पर निकलें, नहीं तो मामला बिगड़ सकता है। लेन-देन के मामले में आज सावधान रहें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गाय को सफेद रंग की चीज खिलाएं।

सिंह राशि
आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई मुश्किलों का सामना करने में सक्षम होंगे। यात्रा और शिक्षा के माध्यम से आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। सौंदर्य के पीछे आज आप अपना समय खराब कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा धन खर्च न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : पीला | उपाय : घर पर तिल के तेल का दीपक अवश्य जलाएं।

कन्या राशि
आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आज आपके पास धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आज आप पैसा कमाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, चोट लगने का भय बना रहेगा। घर की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : गोल्डन | उपाय : काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा 17 दिसंबर का दिन, जानें आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

तुला राशि
सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में धन लगा सकते हैं। सौंदर्य की चीजों पर आज आपका धन खर्च हो सकता है। व्यापार में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी विशेष कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे की बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सिल्वर | उपाय : चांदी के आभूषणों का प्रयोग करें।

वृश्चिक राशि
मानसिक शांति के लिए पूजा-पाठ का सहारा लें। झूठी उम्मीदों और आश्वासनों पर न जिएं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। स्वभाव गुस्सैल और चिड़चिड़ा रहेगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : केले की जड़ को जल से सींचें।

धनु राशि
आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें। आज आप जमीन व वाहन का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। घर पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आपको धैर्य की जरूरत पड़ सकती है। दोपहर बाद आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज आप किसी कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : हरा | उपाय : आज भोजन में हरे रंग की चीजों का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 10 मार्च 2026: जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त, सभी 12 राशियों का हाल

मकर राशि
आज आपका फालतू में धन खर्च हो सकता है। घर पर चल रहे काम के कारण आपका धन काफी खर्च होगा। आज कोई आपको बेवकूफ बना सकता है। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप में ईर्ष्या की मात्रा अधिक हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : काला | उपाय : कौवे को मीठी रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि
आज आपका बिगड़ा हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। आज आप तनावमुक्त रहेंगे। कोई रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। घरवाले किसी छोटी बात को लेकर राय का पहाड़ बना सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आप कहीं बाहर जाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : लाल पुष्प लेकर लक्ष्मी जी की उपासना करें।

मीन राशि
आज आप काफी तनाव में रह सकते हैं। किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। काम में भी मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा नहीं है। मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके विचारों को जबरदस्ती दबाया जा सकता है। कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : चने की दाल भिगोकर गाय को खिलाएं।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More