HomeHimachalMandi@Mandi : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए मांगे आवेदन, 28 मार्च को...

@Mandi : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए मांगे आवेदन, 28 मार्च को होंगे साक्षात्कार

चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार प्रतिमाह 10,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी और अभ्यर्थी की आयु 25 मार्च 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

मंडी : बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी ने समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत नगर निगम मंडी के पैलेस-2 वार्ड के मट्ट-1 आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 25 मार्च तक अपने आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर में जमा करवा सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेंद्र सैणी ने बताया कि इस पद के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा। चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार प्रतिमाह 10,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी और अभ्यर्थी की आयु 25 मार्च 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के फीडर एरिया में दर्ज होना आवश्यक है और परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  मंडी में हाइड्रा से टकराई तेज रफ्तार कार, 3 युवकों की गई जान, 2 घायल

पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (10+2) पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां जमा करवानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के कार्यालय दूरभाष 01905-225540 या संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  मंडी : पड्डल मैदान में होगा 'सरकार' के 3 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यस्तरीय समारोह, DC ने की तैयारियों की समीक्षा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More