होमHimachalदिवाली पर 1444 श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में आएंगे ₹6.10 करोड़,...

दिवाली पर 1444 श्रमिक परिवारों के बैंक खातों में आएंगे ₹6.10 करोड़, किस जिले को कितना? CM करेंगे राशि हस्तांतरित

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड प्रदेश के 1444 पंजीकृत श्रमिक परिवारों को 6.10 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान करने जा रहा है।

हमीरपुर : दीपावली के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड प्रदेश के 1444 पंजीकृत श्रमिक परिवारों को 6.10 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान करने जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 नवंबर को बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत यह राशि श्रमिकों के बैंक खातों में हस्तांतरित करेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि दीपावली के अवसर पर मिलने वाली यह आर्थिक सहायता श्रमिक परिवारों के लिए विशेष उपहार साबित होगी।

उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली इस आर्थिक सहायता में विवाह सहायता योजना के तहत 1.70 करोड़ रुपये, शिक्षा सहायता योजना के 3.14 करोड़ तथा चिकित्सा सहायता योजना के तहत 54,610 रुपये की राशि शामिल है।

ये भी पढ़ें:  DC गंधर्वा राठौड़ ने तय किया ग्राम सभाओं का शेड्यूल, 1 से 7 अगस्त तक सभी 242 पंचायतों में होंगी बैठकें

इसके अतिरिक्त मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के अंतर्गत 32.80 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 86.58 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत भी 5.10 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे।

जिलावार लाभार्थियों की बात करें तो हमीरपुर जिले के 148 लाभार्थियों को 64.94 लाख रुपये, चंबा के 50 लाभार्थियों को 14.12 लाख रुपये, सिरमौर के 29 लाभार्थियों को 15.38 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

इसी प्रकार, मंडी जिले के 440 लाभार्थियों को 1.61 करोड़ रुपये तथा किन्नौर जिले के 168 लाभार्थियों को 64.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। कांगड़ा जिले के 63 लाभार्थियों को 31 लाख रुपये, शिमला के 183 लाभार्थियों को 72.97 लाख रुपये तथा बिलासपुर जिले के 173 लाभार्थियों को 65.53 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में शामिल होने का मौका! राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए अंतिम तिथि

इसके अतिरिक्त ऊना जिले के 142 लाभार्थियों को 1.05 करोड़ रुपये, सोलन के 10 लाभार्थियों को 5.95 लाख रुपये तथा कुल्लू जिले के 38 लाभार्थियों को 9.45 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि बोर्ड प्रदेश के श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, बेटियों के विवाह, उपचार, आवास तथा विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रदेश सरकार का उद्देश्य श्रमिक वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:  नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में स्थापित हुई एक्स-रे मशीन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More